मानसून की बारिश खत्म, दिल्ली में उमस भरी गर्मी लौटी, ऐसा है मौसम का हाल

ram

देश के ज़्यादातर राज्यों में मानसून की बारिश खत्म होने वाली है। देश के कई हिस्सों में जाते हुए भी बारिश कहर बनकर आसमान से बरसी है। गुजरात, यूपी से लेकर बिहार तक में भारी बारिश हुई लेकिन अब यह दौर खत्म होता दिख रहा है। कुछ राज्य ही हैं जहां हल्की बारिश की संभावना अब भी बनी हुई है। वहीं, बारिश खत्म होते ही देश की राजधानी दिल्ली में फिर से उमस और गर्मी से जूझना शुरू हो गया है। आइए जानते हैं देशभर में मौसम का हाल।
पिछले एक सप्ताह से दिल्ली में बारिश गायब है, जिसके चलते देश की राजधानी एक बार फिर उमस और गर्मी से परेशान है। यहां तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों तक दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, 5 अक्टूबर से राष्ट्रीय राजधानी का मौसम फिर बदल सकता है। 5 अक्टूबर के बाद दिल्ली में फिर से बादल छाने और बारिश की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *