वृन्दावन विहार कॉलोनी में बन्दरो ने एक बच्चे व महिला को काटा

ram

शाहपुरा. शाहपुरा नगरपालिका के वार्ड नंबर 6 में स्थित वृन्दावन विहार कॉलोनी में रविवार को बन्दरो के एक झुंड ने हमला कर एक महिला व एक बच्चे को काट लिया। कॉलोनी के निवासी लचमन जाला ने बताया कि रविवार को दुर्गा देवी जाँगिड़ व लक्ष्य सैनी अपने मकान की छत पर बैठे हुए थे तभी बन्दरो ने आकर काट लिया। आसपास के लोगों ने भागकर बन्दरो से उनको छुड़वाया। बाद में महिला व बच्चे को राजकीय चिकित्सालय में ले जाकर उपचार करवाया। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि बन्दरो के आतंक से लोग परेशान है। आये दिन बन्दर मकानों की छतों पर चढ़कर धमा चकोड़ी मचाते है जब बन्दरो को भगाने जाते है तो बन्दरो का झुंड भगाने वाले पर हमला कर देते है। मकानों की छतों से बन्दर कपड़े व खाने पीने की वस्तुएं भी उठा ले जाते है। बन्दरो के काटने से लोग भयभीत है। छोटे बच्चे व महिलाएं अपने घरों से बाहर जाने से भी डरते है। लोगों ने नगरपालिका प्रशासन से बन्दरो को पकड़ने की माँग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *