रियलिटी शो ‘द 50’ से बाहर आकर मोनालिसा ने लिखा इमोशनल नोट

ram

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा रियलिटी शो ‘द 50’ से बाहर आ गई हैं। मंगलवार को उन्होंने एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एविक्शन की तस्वीर शेयर की और लिखा, “बहुत भारी दिल के साथ आपको बताना पड़ रहा है कि मुझे ‘द 50 पैलेस’ से बाहर निकलने का आदेश मिल गया है, लेकिन मुझे खुशी और गर्व है कि मैं पिछले 20 सालों से अपने फैंस के दिलों में हूं और हमेशा रहूंगी।” मोनालिसा ने शो से जुड़े सभी लोगों का दिल से धन्यवाद दिया जिन्होंने उन्हें इस शो में हिस्सा बनने का मौका दिया। उन्होंने लिखा, “इस शो में मुझे 50 सेलेब्रिटीज के बीच रहना मेरे लिए एक बेहतरीन अवसर था।” उन्होंने आगे लिखा, “मैं भगवान की आभारी हूं कि मुझे नई-नई चीजें सीखने और नए मौके पाने का अवसर मिलता है। ‘द 50’ भी ऐसा ही एक नया अनुभव था। इसका कॉन्सेप्ट और गेम्स बिल्कुल अलग थे, जिन्हें शायद मुझे फिर कभी खेलने का मौका न मिले। यह अनुभव बहुत मजेदार और शानदार रहा।”
उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए लिखा, “विक्रांत मेरे मजबूत साथी (मेरे प्यार) और एक बेहतरीन खिलाड़ी अभी भी घर के अंदर हैं। मुझे उन पर बहुत गर्व है। आप सभी उनके लिए हमेशा प्यार और समर्थन बनाए रखें। सभी का दिल से धन्यवाद।”
अभिनेत्री ने शो में शानदार प्रदर्शन किया था। वे इस शो में अपने पति विक्रांत सिंह के साथ नजर आई थीं। हालांकि, मोनालिसा बाहर आ गई हैं, लेकिन उनके पति शो में ही हैं। शो का कॉन्सेप्ट बाकी रियलिटी शो से थोड़ा सा अलग है।
बनिजय एशिया का रियलिटी शो ‘द 50’ जियो हॉटस्टार और कलर्स पर स्ट्रीम हो रहा है। शो में युविका चौधरी, प्रिंस नरूला के साथ रिद्धि डोगरा, करण पटेल, मिस्टर फैजू, मोनालिसा, विक्रांत सिंह, दिव्या अग्रवाल, शाइनी दोशी, दुष्यंत कुकरेजा, शिव ठाकरे, नीलम गिरी, डिंपल सिंह, चाहत पांडे, हामिद बार्कजी, सुमायरा शेख, लवकेश कटारिया, नेहल चुडासमा, सपना चौधरी, निक्की तंबोली, अरबाज पटेल, वंशज सिंह, कृष्णा श्रॉफ समेत अन्य सितारे नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *