मोहम्मद यूनुस 32वें नोबेल विजेता जो संभालेंगे किसी देश की कमान, इनसे पहले शामिल हैं ये नाम

ram

यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनाने के निर्णय पर राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास और कार्यस्थल बंगभवन में एक बैठक में मुहर लगाई गई, जिसमें तीनों सेनाओं के प्रमुख, ढाका विश्वविद्यालय के दो शिक्षक और भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन के समन्वयक उपस्थित थे। अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रपति मोहम्मद सहाबुद्दीन तुरंत छात्र प्रतिनिधियों के उस प्रस्ताव पर सहमत हो गए जिसमें यूनुस से बांग्लादेश को संकट से बाहर निकालने का अनुरोध किया गया था। यूनुस राज्य के प्रमुख बनने के लिए 32वें नोबेल पुरस्कार विजेता बनने जा रहे हैं। लंबे समय से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के आलोचक रहे हैं, जिन्होंने बड़े पैमाने पर आरक्षण विरोधी विद्रोह के कारण 5 अगस्त को इस्तीफा दे दिया और भारत भाग गए।

नोबेल पुरस्कार विजेता को देश की कमान
पोलैण्ड के राजनेता लेक वालेसा 1983 में शान्ति का नोबेल पुरस्कार दिया गया था और 1990 में पोलैण्ड के राष्ट्रपति बने। म्यांमार (बर्मा) की एक राजनेता और पूर्व राष्ट्रपिता आंग सान की पुत्री आंग सान सू को 1991 में में नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया। 2016 में म्यांमार का राष्ट्रपति पद संभाला। दक्षिण अफ्रीका के प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को 1993 में पूर्व राष्ट्रपति फ़्रेडरिक विलेम डी क्लार्क के साथ संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एक साल बाद वो राष्ट्रपति के पद पर काबिज हुए। इज़रायली राजनीतिज्ञ शिमोन पेरेज़ को 1994 में नोबल पुरस्कार मिला और 1995 में वो इज़राइल के प्रधानमन्त्री बने। ख़ोसे मानुएल रामोस होर्ता 1996 के नोबेल शान्ति पुरस्कार विजेता है। 2006 में वो ईस्ट टीमोर के प्रधानमंत्री बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *