मोदी जी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से किया मुक्त, कांग्रेस ने देश को बांटने का काम किया : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

ram

असंध। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले स्वतत्रंता सेनानियों ने खुशहाल और विकसित भारत का सपना देखा था लेकिन कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद उनके सपनों पर पानी फेर दिया और वर्षा तक देश में भ्रष्टाचार किया। उनके राज में आये दिन एक से बढ़कर एक घोटाले उजागर होते रहे।

मुख्यमंत्री सोमवार को हरियाणा के असंध में करनाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल खट्टर के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आज गरीबी हटाने की बात कर रहे है। ऐसी ही बातें कभी उनकी दादी मती इंदिरा गांधी भी किया करती थीं, मगर देश से कभी गरीबी हटी नहीं।

शर्मा ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के 25 करोड़ लोगो को गरीबी से छुटकारा दिलाया है। उनके कार्यकाल में गरीब कल्याण, देश का विकास, सीमाओं की सुरक्षा और देश का सम्मान बढ़ाने सहित सभी क्षेत्रों में देश ने बेमिसाल उन्नति की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1998 में 11 और 13 मई के दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने पोकरण में परमाणु परीक्षण कर दुनिया को भारत की ताकत का अहसास दिलाया था। कई देशों ने भारत पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने की बात भी कही मगर अटल जी विचलित नहीं हुए।

शर्मा ने कहा कि इसी प्रकार का साहस और दृढ ़निश्चय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी में भी है। वर्ष 2014 से पहले देश में आये दिन आतंकी घटनाएं होती रहती थीं। लावारिस वस्तुओं को न छूने के विज्ञापन जारी होते थे। मगर मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में इस तरह की घटनाएं करने की किसी की हिम्मत नहीं होती है क्योंकि मोदी जी दुश्मन को घर में घुसकर मारने में विश्वास रखते हैं।

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी सीमा पर तैनात देश के जवानों के बीच जाकर उनका हौसला बढ़ाते हैं, जबकि कांग्रेस के नेता पाकिस्तान के प्रति प्रेम जताते है। यदि उन्हें पाकिस्तान से इतना ही प्रेम है तो वीजा बनवाकर वहां रहने लग जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही तुष्टीकरण के आधार पर देश चलाती आ रही है। इस पार्टी ने जाति, धर्म और प्रांत के आधार पर देश को बांटने का काम किया है और इन दिनों ये लोग रंगभेद की राजनीति भी करने लगे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने जम्मू-कश्मीर में धारा 370 लगाई।

कांग्रेसी कहते थे कि धारा 370 हटाई तो खून की नदियां बहेंगी। मगर मोदी जी ने अपने दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति से धारा 370 हटाकर सभी देशवासियों को वहां बराबर का अधिकार दिया और अमन शांति कायम की।

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देशवासियों को धोखा दिया है और इनके गठबंधन के साथी इनसे भी बड़े ठग है और इनका गठबंधन नहीं ठगबंधन है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अन्ना हजारे का सहारा लेकर और भ्रष्टाचार हटाने के मुद्दे पर राजनीति में आये थे मगर खुद ही इसमें पूरी तरह डूब गये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि 21 वीं सदी भारत की होगी। आज उन नरेन्द्र (स्वामी विवेकानंद) के संकल्प को हम इन नरेन्द्र (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी) के कार्यकाल में साकार होता हुआ देख रहे हैं। उन्होंनेे कहा कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन की भारी बहुमत से जीत होगी और मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

शर्मा ने कहा कि मोदी जी के कुशल नेतृत्व में आने वाले वर्षा में भारत महाशक्ति बनेगा और दुनिया का सिरमौर होगा। उन्होंने करनाल से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल खट्टर को विजयी बनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *