‘मोदी ने बदली राजनीति की परिभाषा’, MP में बोले JP Nadda, INDI एलायंस भ्रष्टाचार करने वाले लोगों का जमावड़ा

ram

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित किया। उस दौरान उन्होंने कहा कि मैं भाजपा के एक कार्यकर्ता के नाते आपसे अपील करने आया हूं कि आप भाजपा को केवल अपना समर्थन ही नहीं, बल्कि अपनी योग्यता का पूरा उपयोग करते हुए समाज के अधिक से अधिक लोगों का आशीर्वाद भाजपा को दिलाएं। उन्होंने कहा कि पहले जातिवाद से प्रभावित राजनीति होती थी। उसके साथ साथ परिवारवाद और तुष्टिकरण एवं वोटबैंक की राजनीति होती थी। लेकिन आज हम कह सकते हैं कि मोदी जी ने परिवारवाद, जातिवाद, तुष्टिकरण को समाप्त किया है और विकासवाद को आगे बढ़ाया है।

नड्डा ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने राजनीति की परिभाषा को बदल दिया है। आज हमारे विरोधियों को भी ये बताना पड़ेगा कि उन्होंने क्या काम किया और वो कौन सा काम करेंगे। उन्होंने कहा कि दुनिया की सभी एजेंसियां आज भारत की रेटिंग बढ़ा रही हैं। लेकिन कांग्रेसी चिल्ला रहे हैं – बेरोजगारी, महंगाई। एक बात जरूर कहूंगा कि वो तो बेरोजगार हो ही गए हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया की डिस्पेंसरी बन गया है। सबसे सस्ती और अच्छी दवाएं भारत दुनिया को उपलब्ध करा रहा है। 25 करोड़ लोग गरीबी की रेखा से ऊपर उठ चुके हैं। IMF की रिपोर्ट बताती है कि भारत में अति गरीबी 1% से भी कम हो गई है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत की आवाज, दुनिया की आवाज बन चुकी है। G20 का आयोजन हमारे देश में हुआ, 100 से ज्यादा शहरों में 200 से ज्यादा बैठकें हुई, अफ्रीकन यूनियन को स्थायी सदस्य का दर्जा भी यहीं मिला। यूरोपियन और मिडिल ईस्ट इकोनॉमिक कॉरिडोर पर सहमति भी यहीं बनी। उन्होंने कहा कि गांव, गरीब, वंचित, पीड़ित, शोषित, दलित, महिला, युवा और किसान की चिंता अगर किसी ने की है, तो वो प्रधानमंत्री मोदी जी ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *