डिवाइन चाइल्डस के तत्वावधान में निकली तिरंगा यात्रा को विधायक कृपलानी ने किया रवाना

ram

निम्बाहेड़ा। ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता के सम्मान में देश के जांबाज सैनिकों के अभिनन्दन के क्रम में नगर के डिवाईन चाइल्ड्स पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल के तत्वावधान में शनिवार सायं तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्कूल प्रबंध निदेशक प्रेम बाहेती ने बताया कि पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के सानिध्य में निकाली गई इस यात्रा में विधायक श्रीचंद कृपलानी, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पूर्वी मण्डल अशोक जाट, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, नगर महामंत्री कमलेश बुनकर, उपाध्यक्ष गोपाल पंचोली, भजन जिज्ञासु वर्षा कृपलानी, निवर्तमान पार्षद जगदीश माली, ब्रह्माकुमारीज शिवली दीदी, भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष आरती शर्मा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अरविंद मूंदड़ा, सेवानिवृत्त प्राचार्य ललिता गाजरे, प्रकाश चेलावत, दीपक सगरावत, मयंक चौधरी, नरेंद्र वैष्णव, गिरीश श्रीमाल, रतन नुवाल, संजय बाहेती, अशोक मालवीय, विनोद बाहेती, बालमुकुंद राठी, अरविंद राठी, सुरेश कुदाल, विमला गोठवाल, सुरेश अग्रवाल फतहनगर, विशाल आर्य, पुरण पूर्बीय, प्रदीप सांखला, मिट्ठूलाल वैष्णव, शंभु सिंह पंवार एवं जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, स्कूल स्टाफ के अतिरिक्त कई अभिभावकों ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा को विधायक कृपलानी सहित उपस्थित अतिथियों ने तिरंगा दिखाकर रवाना किया। बालक-बालिकाओं सहित यात्रा में उपस्थित लोगों ने हाथों में तिरंगे झण्डे तथा हमारी सैन्य अधिकारियों व सैनिकों के पोस्टर लिए जय-जयकार करते हुए ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। कल्याण चौक से आरम्भ हुई यह तिरंगा यात्रा स्वामी विवेकानंद चौराहा, विजय चौक, मोती बाजार से चंदन चौक, शेखावत सर्कल, आदर्श कॉलोनी होते हुए पुनः कल्याण चौक पहुंची। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम के नारों व गीतों से युक्त इसभव्य यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *