विधायक चौधरी ने औद्यौगिक विकास, खेल मैदान एवं नए आंगनवाडी केन्द्र खोलने की रखी मांग

ram

बालोतरा। मंगलवार को विधानसभा में पचपदरा विधायक डॉ. अरूण चौधरी ने महिला एवं बाल कल्याण विभाग, युवा एवं खेल विभाग एवं उद्योग पर चर्चा करते हुए विधानसभा क्षेत्र पचपदरा में नए आंगनवाडी केन्द्र खोलने की मांग रखी।
पचपदरा विधायक डॉ. अरूण चौधरी ने सदन के समक्ष रीको डिस्पोजल ऑफ लैण्ड रूल्स, 1979 में आई टी एवं आईटीईज संबंधी संशोधन कर रीको क्षेत्र में ऑनलाईन परीक्षा का केन्द्र या अन्य आई.टी. अथवा कम्प्यूटर संबंधित समस्त प्रकार के कार्य करने, प्रदेश में प्रवासी राजस्थानियों को उद्‌योग स्थापित करने हेतु विशेष कार्य योजना बनाने, प्रदेश की औ‌द्योगिक इकाइयों में सोलर सिस्टम लगाये जाने के लिए विभागीय पहल करने, बालोतरा औद्‌योगिक क्षेत्र हेतु एच.पी.सी.एल. रिफाइनरी से निकलने वाले पेट-कॉक के उपयोग की अनुमति दिलाये जाने, बालोतरा शहर की औ‌द्योगिक इकाइयों में कलस्टर के रूप में कपड़ा बुनाई के लिए पावरलूम क्षेत्र और ओटोलूम क्षेत्र के विकास के लिए विशेष पैकेज की घोषणा की मांग रखी।
उन्होने विधानसभा क्षेत्र पचपदरा में ब्लाऊ, आसोतरा निर्मल कुटीर, देरिया, कल्याणपुर, दुधवा, खट्टू एवं पोषाल नगर असाड़ा सराणा, पाटलू, कानाना, थोब आदि ग्राम पंचायतों में नए आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने, प्रदेश के समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारियों की तर्ज पर अवकाश दिलाने, विधानसभा क्षेत्र पचपदरा के आंगनबाड़ी केन्द्रों के स्वयं का भवन एवं शौचालय व्यवस्था कराने, आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पौष्टिक पोषाहार एवं पोषाहार उपलब्ध करवाने, प्रदेश में आंगनबाड़ी के समस्त कार्यकर्ताओं का वेतन भत्ता बढाने पर चर्चा करते हुए अपनी बात रखी।
विधायक चौधरी ने बालोतरा जिला मुख्यालय पर खेल परिषद एवं समस्त प्रकार के खेलों हेतु क्रीड़ा परिषद खोलने, युवा मामले एवं खेल विभाग का कार्यालय खोलने, समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालय पर खेल स्टेडियम बनाने, बालोतरा में स्थित महात्मा ज्योति राव फूले स्टेडियम का आधुनिकीकरण कर इसको पूर्ण कराये जाने, प्रदेश में खेले जा रहे समस्त खेलों को क्रीड़ा परिषद अथवा खेल परिषद द्वारा मान्यता देने की आवश्यकता पर अपनी बात रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *