डीडवाना। कुचामन जिले का पहला महिला पुलिस थाना जिला मुख्यालय पर खुल चुका है। और इस महिला पुलिस थाने का शुभारंभ 16 जून को राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी के कर कमलों के द्वारा किया जाएगा। आपको बता दे की दिन दरवाजा रोड जाने वाली मार्ग पर महिला पुलिस थाना खोला गया है। जिसका शुभारंभ 16 जून को सुबह 10:00 बजे राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा के कर कमलों के द्वारा किया जाएगा। यह पहला जिले का महिला पुलिस थाना होगा। जिसमें महिलाओं से संबंधित अपराधों की सुनवाई होगी। इस महिला पुलिस थाने के प्रथम थानाधिकारी राजेश मीणा होंगे जो कल महिला पुलिस थाने के शुभारंभ पर अपना पदभार ग्रहण करेंगे। महिला पुलिस थाने के शुभारंभ को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। और इसी को लेकर अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा डीएसपी धरम पूनिया ने तैयारीयो का जायजा लिया है।

राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी करेंगे महिला पुलिस थाने शुभारंभ
ram