जयपुर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने रविवार को शहीद दिवस के अवसर पर रक्तदान महादान फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में शिरकत कर रक्तवीरों की हौसला-अफजाई की। वन राज्यमंत्री शर्मा ने रक्तवीरों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है जो जरूरत पडने पर व्यक्ति को जीवनदान प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऐसे आयोजनों में निरन्तर बढ़ती भूमिका विकसित राष्ट्र के निर्माण में सहायक सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा की भावना से आयोजित रक्तदान शिविर सराहनीय कदम है जिससे हमारी युवा पीढी को जीव मात्र की सेवा करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को रक्तदान में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभानी चाहिए। इससे पहले वन राज्यमंत्री शर्मा ने नगर वन में अपने प्रतिदिन पौधारोपण के संकल्प के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रकृति एवं पर्यावरण का संरक्षण करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा शुरू किए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कम से कम एक पौधा ना केवल लगाए, बल्कि उसकी समुचित देखभाल कर धरती मां के प्रति अपनी कृतज्ञता अर्पित करें।
वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने रक्तदान शिविर में शिरकत कर रक्तवीरों की हौसला-अफजाई की, आमजन को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा लगाने हेतु किया प्रोत्साहित
ram


