जयपुर। वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने शनिवार को महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती पर अलवर में ज्योतिबा राव फूले सर्किल पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर वन राज्य मंत्री शर्मा ने कहा कि वंचितों के कल्याण के लिए समर्पित उनका संपूर्ण जीवन प्रेरणा देने वाला है। उनका जीवन हमें सामाजिक समरसता और ज्ञान के लिए समर्पित रहकर दूसरों के कल्याण के लिए कार्य करने के आदर्श से जोड़ने वाला है। उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फूले के समाज सुधारक कार्यों एवं उनके आदर्शों को अपनाकर शिक्षा और समानता के क्षेत्र में सहभागिता निभाने का आह्वान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती पर माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित किए
ram


