नवंबर का महीना शुरू हो चुका है। नवंबर के महीने में भी दिल्ली एनसीआर में सिहरन वाली ठंड नहीं पड़ रही है। कई पहाड़ी इलाकों में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं मौसम विभाग ने भी संकेत दिए हैं को आठ से 15 नवंबर के बीच यहां ठंड हो सकती है। जानकारों का कहना है कि सर्दी का असर प्रदूषण के कारण कमजोर हो गया है। हवा की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। दिल्ली एनसीआर में हवा गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार हो गया है। आम जनता के लिए इस हवा में सांस लेना भी दूभर हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदूषण सर्दी को कमजोर कर रहा है। इसी कारण दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। वहीं अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक जा सकता है। वहीं छह से 11 नवंबर के बीच तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। सुबह के समय धुंध और प्रदूषण में कोई फेरबदल नहीं होगा।माना जा रहा है कि जम्मू कश्मीर के अनंतनाक, कुकेरनाग, कुपवाड़ा और पहलगाम जैसे इलाकों में न्यूनतम तापमान एक से छह डिग्री तक जा सकता है। उत्तराखंड के देहरादून में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक होगा। वहीं कई इलाकों में तापमान आने वाले दिनों में माइनस होगा। हिमाचल प्रदेश में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। यहां अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री रह सकता है।

ठंड कब पड़ना होगी शुरू, UP से लेकर बिहार तक की जानकारी मौसम विभाग ने दी
ram