भाजपा प्रदेश कार्यालय में पंचायती राज प्रकोष्ठ, भाजपा व्यवस्था टोली और भवन निर्माण समिति की हुई बैठक

ram

जयपुर। भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रघुवीर सिंह चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक एवं संभाग प्रभारी अपेक्षित रहें।
भाजपा पंचायती राज के प्रदेश संयोजक रघुवीर सिंह चौधरी ने बताया कि बैठक में प्रकोष्ठ की संगठनात्मक संरचना एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में भाजपा पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक राजेन्द्र मीणा शेखपुरा, भूपेन्द्र सिंह बड़ोली, छवी राजावत, गोविन्द परमार, रामवीर यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।
वहीं दूसरी ओर भाजपा व्यवस्था टोली बैठक भी आयोजित की गई। प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने प्रदेश की सभी लोकसभा से आए व्यवस्था संयोजकों से संवाद किया और आगामी रूपरेखा तय की।
वहीं आज भाजपा प्रदेश भवन निर्माण समिति की भी बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अजयपाल सिंह, कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष अनिल सिसोदिया एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान राजस्थान में विभिन्न जिलों में चल रहे भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा की एवं आगामी होने वाले कार्यों की रूपरेखा बनाकर क्रियान्वयन के लिए निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *