-शेखावाटी सीबीएसई कैंपस का हुआ उद्घाटन
-शेखावाटी आरबीएसई में इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन
-भव्य जुलूस का जगह जगह हुआ स्वागत
मौलासर। राजस्थान में शिक्षा के साथ संस्कारों की अलग जगाने वाले सुप्रसिद्ध शेखावाटी शिक्षण समूह की मौलासर ब्रांच में बोर्ड परीक्षा में उच्च अंक की प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान वशेखावाटी मौलासर की नई ब्रांच शेखावाटी सीबीएसई स्कूल मौलासर के उद्घाटन के उपलक्ष में शनिवार शाम झाड़ोद रोड स्थित सीबीएसई कैंपस में भव्य “उड़ान 2025” समारोह का आयोजन किया गया चेयरमैन बी एल रणवा ने अपने ओजस्वी वक्तव्य से आए हुए मेहमानों का स्वागत किया एवं अभिभावकों व छात्रों को संबोधित करते हुए ‘शिक्षा के साथ जीवन में संस्कारों का क्या महत्व है’ विषय पर अपना लंबा अनुभव शेयर किया जिसे सुन सभी जन गदगद हो गए इससे पहले कुचामन रोड स्थित शेखावाटी आरबीएसई कैंपस से कस्बे की सड़कों वमुख्य बाजार से होता हुआ झाड़ौद रोड स्थित सीबीएसई कैंपस तक शाही लवाजमे में विजय जुलूस निकाला गया।संगीत व डीजे की धुन के साथ निकाले गए इस जुलूस का पूरे कस्बे में फूल व मालाओं के द्वारा जगह-जगह भव्य अभिनंदन किया गया प्रधानाचार्य श्रीराम खोखर ने बताया कि ‘उड़ान 2025’ के भव्य समारोह में शेखावाटी आरबीएसई कैंपस में शानदार इनडोर स्टेडियम का उद्घाटन किया गया। फिर जुलूस के बाद शेखावाटी के तनवीर खान 98.83 प्रतिशत व तैयबा बानो 98.83प्रतिशत को लैपटॉप व समीन खान को 98 प्रतिशत, पूनम बलारा 96.20 प्रतिशत, अनुराग जांगिड़ 96 प्रतिशत इन सभी टॉपर्स को टैबलेट देकर सम्मानित किया गया साथ ही संस्था के छात्र तन्मय टेलर को नीट 2025 में ऑल इंडिया 1186वीं रैंक हासिल करने पर टैबलेट दिया व दिव्या जांगिड़ को आईआईटी में सलेक्शन होने पर सम्मानित किया गया इस मौके पर कक्षा 10 व 12 में 90 प्रतिशत से अधिक अंक हुए कक्षा 5 में 8 में परफेक्ट ए ग्रेड प्राप्त करने वाले नेशनल ओलंपियाड में सलेक्ट होने वाले विद्यार्थियों सहित 111 विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों के साथ मेडल मोमेंटो माला व साफे के साथ सम्मानित किया गया शेखावाटी मौलासर के युवा डायरेक्टर रोहित रणवा ने शेखावाटी की पिछले 36 सालों की उपलब्धियां के साथ सीबीएसई स्कूल को लेकर शेखावाटी के आगामी विजन पर अपना वक्तव्य पेश किया आगंतकों ने भोजन के बाद सांस्कृतिक संध्या का आनंद लिया जिसमें प्रतिभा चौधरी की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां अभिषेक भट्ट व कलाकार संजय कुमार की प्रस्तुतियां शामिल रही। इस मौके पर डीडवाना-कुचामन जिले के सुप्रसिद्ध एडवोकेट हीर सिंह बलारा, मौलासर सरपंच जोगेंद्र बलारा, अलखपुरा सरपंच श्रवण बिजारणिया बरांगना सरपंच हनुमान चौधरी, रामकिशन खींचड़, भागूराम बलारा,सीबीएओ भंवरलाल खोखर, महबूब खान निंबी, इकबाल खान, करण सिंह जोधा, श्रवण सैन, लक्ष्मण कूकना, जितेंद्र रणवा, राहुल रणवा, ओमप्रकाश रणवा, उषा सेन व शेखावाटी सीबीएसई की प्रिंसिपल उमराव सेन सहित स्कूल स्टाफ, विद्यार्थी व अभिभावक मौजूद रहे।

मौलासर : शेखावाटी स्कूल मौलासर में ‘ उड़ान 2025’ व भव्य जुलूस का आयोजन
ram


