-2 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
पाली। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले में 9 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक निक्षय मित्र बनाएं टीबी हराए अभियान आयोजित किया जाएगा। सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल ने बताया कि राष्ट्रपति के द्वारा 9 सितम्बर 2022 को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया गया था। इस अभियान का उद्देश्य टीबी रोगियों को सामुदायिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए सामाजिक भागीदारी बढ़ाने के लिए समुदाय को प्रेरित करना और टीबी रोगियों और उनके परिवारों को अधिक पोषण और व्यवसायिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करना और टीबी उन्मूलन आंदोलन में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करना। इस के लिए चिकित्सा मंत्री द्वारा राज्य के समस्त सरपंचों को इस अभियान में सम्मिलित होने के लिए पत्र द्वारा प्रेरित किया गया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. उजमा जबीन ने बताया कि अभियान की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर 9 सितम्बर 2024 से 2 अक्टूबर 2024 तक जिले में निक्षय मित्र बनाएं टीबी हराएं तथा सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान आयोजित किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम समन्वय वियंग शर्मा व राजीव गहलोत ने बताया कि इस अभियान के अन्तर्गत निक्षय मित्र बनाये जाने के लिए प्रेरित किया जायेगा। इस अभियान के तहत ग्राम पंचायत टीबी फोरम की बैठक व सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान के अन्तर्गत आयोजित किया जायेगा व अधिक से अधिक टीबी रोग के सम्भावित लक्षणों वाले रोगियों की जांच की जायेगी एवं प्रचार-प्रसार गतिविधियां आयोजित की जायेगी।


