नई दिल्ली। पाव भाजी का नाम सुनते ही हम सभी के मुंह में पानी आ जाता है, क्योंकि इसका स्वाद लाजवाब होता है। अब मुंबई में ही नहीं बल्कि हर एक राज्य में इसका जादू चल चुका है। वहीं अब दिल्ली वाले भी पाव भाजी को देसी स्टाइल में बनाने लगे हैं। लेकिन आप बहुत ही आसान तरीके से इसको घर पर बनाकर तैयार कर सकती हैं। साथ ही इसको बनाने में ज्यादा सामग्री भी नहीं लगती है। जो भी सामग्री इसमें इस्तेमाल होती है, वह आसानी से आपके किचन में मिल जाएगी। बता दें कि चीज मसाला पाव को सादे पाव से बनाया जाता है। इसमे स्वाद का तड़का लगाने के लिए आप बटर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको चीज मसाला पाव की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।
घर पर बनाएं बाजार जैसा चीजी मसाला पाव, बच्चों को भी आएगा पसंद
ram