घर पर बनाएं अलसी का जादुई जेल, ढीली स्किन को बनाएं टाइट

ram

नई दिल्ली। एक उम्र के बाद स्किन का लूजा होना बेहद आम बात है। कुछ लोगों को यह समस्या 30 के बाद से ही होने लगती है। चेहरे पर फाइन लाइंस और रिंकल्स दिखने लगते हैं। जिस कारण से उम्र समय से पहले ही ज्यादा नजर आती है। कई बार महिलाओं के पास लूज स्किन को ठीक कराने के लिए महंगे ट्रीटमेंट का बजट नहीं होता है। ऐसे वे घर पर होममेड टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। इस लेख में हम आपको ऐसी रेमेडी बताने जा रहें जिसे आप नियमित तौर पर ट्राई करेंगी तो स्किन आपकी टाइट हो जाएगी। आइए आपको बताते हैं घर में कैसे बनाएं लूज स्किन टाइट करने के लिए होममेड जेल।

अलसी के बीजों से बनाएं होममेड जेल
अलसी में ओमेगा 3 फैटी एसिड अधिक मात्रा में होती है। इन बीजों में मिनरल्स और विटामिंस के भंडार है। इसके सेवन से भी कई तरह के हेल्थ इश्यूज कम होते हैं। अलसी के सीड्स का प्रयोग स्किन और बालों की देखभाल के लिए किया जाता है। इसका जेल बनाकर आप चेहरे पर भी लगा सकते हैं। यह आपकी स्किन को टाइट करता है और यह त्वचा में फर्मनेस भी एड ऑन कर देता है।

कैसे बनाएं अलसी का जेल
अलसी का जेल बनाना बेहद आसान है। सबसे पहले आप अलसी के बीजों को आधा कप ले लें और इसे डेढ़ लीटर पानी में इसे उबाल लें। जब ये पककर गाढ़ा हो जाए तो गैस की फ्लेम को बंद कर दें। अब आप अलसी और पानी को छानकर अलग से ठंडा कर लें। ठंडा हो जाने के बाद यह जेल स्टिकी हो जाएगा।

चेहरे पर कैसे करें अप्लाई
इस जेल को लगाने के लिए रोजाना चेहरे को अच्छे से वॉश कर लें और फिर इसे अप्लाई करें। जेल की पतली सी लेयर लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। अब हल्के से गुनगुने पानी से क्लीन करे और चेहरे को ड्राई कर लें। इस जेल को आप सप्ताह में दो या तीन दिन लगाएं।

अच्छे से स्टोर करें जेल
अलसी के बीजों से बना हुआ जेल इसको अच्छे से स्टोर करना चाहिए। आप ग्लास के जार में इस जेल को भरकर फ्रिज में रख सकते हैं। फिर इसका आप इस्तेमाल कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि इसको कम मात्रा में बनाएं, ताकि इस जेल के न्यूट्रिएंट्स खत्म ना हो जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *