महायुति ने 278 सीटों पर उम्मीदवारों का फैसला कर लिया है: फडणवीस

ram

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पिवार को कहा कि 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए महायुति ने राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से 278 सीटों में उम्मीदवारों के टिकट वितरण को अंतिम रूप दे दिया है। नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के प्रमुख रणनीतिकार अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिरकत करने के बाद नागपुर हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा कि शेष 10 सीटों पर अगले कुछ दिनों में फैसला कर लिया जाएगा।
उन्होंने कहा, ‘‘हमने (सत्तारूढ़ गठबंधन ने) 278 सीटों पर फैसला कर लिया है। भाजपा की अगली सूची संभवत: शुक्रवार को घोषित की जाएगी। दिल्ली में हमारी बैठक काफी सकारात्मक रही।’’ महायुति में भाजपा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शामिल है। अब तक भाजपा ने 99, शिवसेना ने 40 और राकांपा ने 38 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *