बारां। जिला प्रशासन द्वारा ‘सशक्त बारां – प्रगति को शक्ति’ अभियान शुरू किया जा रहा है। यह अभियान जिले के समग्र विकास के उद्देश्य से एक महत्वाकांक्षी पहल है। अभियान के शुभारम्भ की घोषणा करते हुए जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने कहा की यह अभियान शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, ग्रामीण विकास तथा वानिकी पर केंद्रित होगा। संबंधित विभागों के नेतृत्व में लक्षित उप-अभियानों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति सहित उन्नत सेवा प्रदायगी को बढ़ावा देगा। इसा अवसर पर जिला कलक्टर ने 4 जुलाई से शुरू होने वाले श्हरियालो म्हारो बारांश् वृक्षारोपण अभियान के लोगो का विमोचन भी किया।
जिला कलक्टर ने कहा की आकांक्षी जिला बारां में काफी मात्रा में आदिवासी आबादी रहती है। सशक्त बारां अभियान को जिले के विविध समुदायों की अनूठी जरूरतों और संभावनाओं को देखते हुए समावेशी विकास सुनिश्चित करने के लिए डिजाइन किया गया है।
तोमर ने कहा की अभियान की पहली कड़ी में हरियालो म्हारो बारां अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत बारां जिले में 18 लाख से अधिक पौधों से श्रृंगार करने का संकल्प लिया गया है।
जिला कलक्टर ने कहा की वर्तमान में बढ़ रही ग्लोबल वार्मिंग से आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित करने के लिए प्रकृति का पुनः श्रृंगार करने की नितान्त आवश्यकता है ताकि आने वाली संतति के लिए उनका जीवन सुरक्षित बने और हम प्रकृति के दोषी न कहलाये। उन्होंने कहा की यह अभियान समस्त विभागों के आपसी समन्वय तथा जन-सहभागिता से एक महोत्सव के रूप में क्रियान्वित किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने सभी जिलेवासियों से इस अभियान में बढ़-चढ़ कर पूरे मनोयोग से भाग लेने की अपील की है।
समग्र, समावेशी तथा सतत विकास अभियान के उद्देश्य
तोमर ने कहा की सशक्त बारां अभियान का उद्देश्य समग्र, समावेशी और सतत विकास है। साथ ही, प्रकृति संरक्षण हेतु हरियालो म्हारो बारां अभियान के तहत 18 लाख से अधिक पौधें लगाने का लक्ष्य है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए श्पढ़ेगी म्हारी लाडोश् अभियान के माध्यम से अधिकतम बालिका नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा, श्पढ़ेगा बारां, बढ़ेगा बारांश् अभियान के तहत रेमेडियल कक्षाएं संचालित करना तथा मेधावी छात्रों के लिए प्प्ज् कोचिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करना। स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनिमिआ स्क्रीनिंग, मेंस्ट्रुअल हेल्थ के प्रति जागरूकता आदि के लिए व्यापक अभियान चलाये जायेंगे।
उन्होंने कहा की श्सशक्त बारां – प्रगति को शक्तिश् अभियान जिले की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बारां जिला प्रशासन नागरिकों, जन-प्रतिनिधियों सहित सभी हितधारकों को इस विजन को वास्तविकता बनाने में भागीदार बनने के लिए आमंत्रित करता है। कहा की साथ मिलकर, हम एक मजबूत, समृद्ध और सशक्त बारां का निर्माण कर सकते हैं।
इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामावतार गुर्जर, मुख्य शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

हरियालो म्हारो बारां अभियान के लोगो का किया विमोचन
ram


