नई दिल्ली। नोएडा बेस्ड स्मार्टफोन मेकर कंपनी ने पिछले साल अप्रैल में भारत में Lava Bold 5G लॉन्च किया था। हैंडसेट में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट है, जिसके साथ 5,000mAh की बैटरी मिलती है। अब, टेक फर्म ने घोषणा की है कि वह जल्द ही देश में हैंडसेट का सक्सेसर लॉन्च करेगी। Lava Bold 2 5G नाम का ये अपकमिंग फोन देश में एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसमें डुअल रियर कैमरा यूनिट होने की बात कही गई है, जिसके साथ LED फ्लैश होगा। कंपनी का दावा है कि हैंडसेट में पतली बॉडी भी होगी।
Lava Bold 2 5G जल्द ही भारत में लॉन्च होगा
भारतीय टेक फर्म ने कंफर्म किया है कि Lava Bold 2 5G जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। इसके अलावा, स्मार्टफोन के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट अब Amazon पर लाइव है, जो पुष्टि करती है कि ये ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के ज़रिए एक्सक्लूसिवली ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ये ‘Brighter, Slimmer, Bolder’ टैग लाइन के साथ दिखाई दिया है। कंपनी ने फोन के डिजाइन को भी टीज़ किया है। इसमें एक रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल के अंदर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिखाया गया है। Lava Bold 2 5G के पीछे एक LED फ्लैश भी होगा। फोन में एक फलैट फ्रेम और एक फ्लैट रियर पैनल होगा। Lava Bold 2 5G के दाईं ओर एक पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए जाएंगे। हैंडसेट के बारे में दूसरी डिटेल जैसे इसकी लॉन्च डेट, स्पेसिफिकेशन, फीचर और प्राइस डिटेल आने वाले दिनों में सामने आने की उम्मीद है। अपकमिंग फोन Lava Bold 5G का सक्सेसर होगा, जिसे भारत में अप्रैल 2025 में बेस 4GB + 128GB RAM और स्टोरेज वेरिएंट के लिए 10,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। नए फोन की कीमत भी इसी के आसपास होने की उम्मीद है। ये सैफायर ब्लू कलर में उपलब्ध है। आपको बता दें कि Lava Bold 5G में 6.67-इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। इसमें 5,000mAh की बैटरी है, जो 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Lava Bold 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट है, साथ ही 6GB तक रैम और 128GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज है। फोन में पीछे की तरफ सोनी सेंसर वाला 64-मेगापिक्सल का AI-बैक्ड प्राइमरी कैमरा भी है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का कैमरा है। ये डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है।



