जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 की उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 अप्रैल 2026 कर दी गई है। पूर्व निर्धारित तिथि 31 मार्च 2026 थी। निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव आशीष मोदी ने बताया कि शिक्षण संस्थानों के पंजीयन/नवीनीकरण, कोर्स मैपिंग, मान्यता अद्यतन एवं फीस स्ट्रक्चर अपलोड करने सहित विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूर्ण करने के लिए तिथि बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी विभागीय वेबसाइट www.sje.rajasthan.gov.in तथा www.sjmsnew.rajasthan.gov.in/scholarship पर उपलब्ध है। मोदी ने विद्यार्थियों एवं शिक्षण संस्थानों से निर्धारित समयावधि में आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने की अपील की है।
उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक बढ़ाई
ram


