लंकाई नौसेना ने अवैध तरीके से मछली पकड़ने के आरोप में 11 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

ram

लंकाई नौसेना ने इस द्विपीय देश के जलक्षेत्र में अवैध तरीके से मछलियां पकड़ने के आरोप में बृहस्पतिवार को भारत के 11 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी नौका जब्त कर ली। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।नौसेना ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ये गिरफ्तारियां डेल्फ़्ट द्वीप के उत्तरी समुद्री क्षेत्र में ‘विशेष अभियान’ के दौरान की गईं। बयान में कहा गया कि 11 मछुआरों को कांकेसंथुरई बंदरगाह लाया गया और कानूनी कार्यवाही के लिए उन्हें मैलाडी के मत्स्य निरीक्षक को सौंप दिया जाएगा। ऐसे क्षेत्रों में दोनों देशों के मछुआरों को अनजाने में एक-दूसरे के जलक्षेत्र में प्रवेश करने के कारण अक्सर गिरफ्तार किया जाता है। भारत और लंका के बीच संबंधों में मछुआरों का मुद्दा एक विवादास्पद विषय है, यहां तक ​​कि लंकाई नौसेना के कर्मियों ने पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी की और लंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने की कई कथित घटनाओं में उन मछुआरों की नौकाओं को जब्त भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *