तेज प्रताप यादव ने शनिवार को अनुष्का यादव नाम की लड़की से अपने रिश्ते का खुलासा किया था, और इस घोषणा के ठीक एक दिन बाद, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) संरक्षक और उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने रविवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए उन्हें पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। लालू यादव ने खुद इस निर्णय की घोषणा की। अब इस पूरे घटनाक्रम पर लालू के छोटे बेटे और राजद के प्रमुख नेता तेजस्वी यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिससे यह पारिवारिक और राजनीतिक विवाद और गहराता दिख रहा है।
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ‘हम ऐसी चीजों को बर्दाश्त नहीं कर सकते। हम बिहार की जनता के लिए काम कर रहे हैं और समर्पित हैं। रही बात मेरे बड़े भाई की तो राजनीतिक जीवन और निजी जीवन अलग-अलग हैं। उन्हें अपने निजी फैसले लेने का अधिकार है। वह वयस्क हैं और फैसले लेने के लिए स्वतंत्र हैं। हमारी पार्टी के प्रमुख ने यह स्पष्ट कर दिया है और जब से उन्होंने ऐसा कहा है, यह उनकी भावना है। हमने ऐसी चीजों पर सवाल नहीं उठाया, वह अपने निजी जीवन में क्या कर रहे हैं, कोई भी कुछ करने से पहले नहीं पूछता। मुझे मीडिया के जरिए ही इस बारे में पता चला है।’

लालू यादव का सख्त फैसला, बेटे तेज प्रताप को पार्टी से निकाला, तेज प्रताप यादव ने दी प्रतिक्रिया
ram