कोच्चि जा रहे एक निजी विमान को सोमवार को तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद यहां चेन्नई में आपात स्थिति में उतारा गया। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विमान में 100 से अधिक यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। उन्होंने बताया कि सभी यात्री और अन्यसुरक्षित हैं। अधिकारियों के अनुसार, विमान 117 यात्रियों को लेकर यहां से कोच्चि के लिए रवाना हुआ था। उन्होंने बताया कि पायलट को बाद में ‘‘तकनीकी गड़बड़ी’’ का पता चला, जिसके बाद विमान को चेन्नई वापस ले जाया गया और ‘‘आपात’’ स्थिति में उतारा गया। उन्होंने बताया कि आवश्यक सुरक्षा उपाय किए गए और विमान को सुरक्षित रूप से उतरा गया।

कोच्चि जाने वाला विमान चेन्नई में ‘‘आपात’’ स्थिति में उतरा, यात्री सुरक्षित: हवाईअड्डा अधिकारी
ram