आर.के.सी.एल. के वार्षिक उत्सव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ज्ञान-केन्द्रों एवं सेवा प्रदाताओ को किया गया सम्मानित

ram

जयपुर। 17 फरवरी को राजस्थान नॉलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड का वार्षिक सम्मान समारोह जयपुर में राज्यस्तरीय समारोह आयोजित किया किया | इस कार्यक्रम में आरकेसीएल के सभी सेवा प्रदाताओं व उत्कृष्ट कार्य करने वाले ज्ञान केन्द्रों को सम्मानित किया गया। इस मीटिंग में प्रबंध निदेशक रविन्द्र शुक्ला द्वारा वर्तमान में नागरिको को AI-Ready बनाने के लिए RKCL ज्ञान-केन्द्रों के प्रशिक्षण एवं आधारभूत सुविधाओ को विकसित करने के बारे में विस्तृत विचार विमर्श कर आगामी शिक्षा सत्र से पहले क्रियान्वन के बारे में विस्तार पूर्वक बतलाया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीकों को ध्यान में रखते हुए युवाओं, विद्यार्थियों और पेशेवरों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग, डेटा विश्लेषण और ऑटोमेशन जैसे उभरते क्षेत्रों में कौशल विकास एवं जागरूकता प्रदान करने हेतु नए AI (Artificial Intelligence) एवं AI आधारित प्रशिक्षण पाठ्यक्रमो की जानकारी प्रदान करना था | यह कोर्स व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करेगा। जो उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया गया है, जिससे प्रतिभागियों को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें। इस अवसर पर आरकेसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों ने डिजिटल शिक्षा के विस्तार और नवाचार पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल युग में तकनीकी कौशल युवाओं के लिए सफलता की कुंजी है। एआई प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शीघ्र ही राज्य भर के अधिकृत आईटी ज्ञान केंद्रों पर प्रारंभ किया जाएगा। इस कार्यक्रम में वर्ष भर की उपलब्धियों की समीक्षा कर, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवा प्रदाताओं एवं ज्ञान-केंद्रों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित कर भविष्य की नई योजनाओं के सफल क्रियान्वन करना था, तथा भविष्य की कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर अनेक नीतिगत निर्णय के बारे में सेवा प्रदाताओ के साथ विस्तार पूर्वक चर्चा की| अभय शंकर प्रोग्राम हेड के द्वारा जिलेवार डिजिटल साक्षरता में उपलब्धिया एवं विश्लेषण प्रस्तुत किया गया | महेश सिन्हा क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा निःशुल्क योजना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया व प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दिशा निर्देश प्रदान किये। कार्यक्रम के अंत में दिनेश खंडेलवाल , मुख्य वित्त अधिकारी द्वारा उपस्थित सभी आगंतुको को श्रेष्ठ कार्य करने के लिए प्रेरित किया तथा ज्ञान केन्द्रों को अपनी आय स्रोतों में से भविष्य के लिए कुछ संचय करने का महत्त्व बताते हुए वित्तीय प्रबंधन का सुझाव दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने डिजिटल राजस्थान और सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *