खरवा। हाईवे रोड़ पर खरवा में ब्रिज निर्माण के लिए सड़क किनारे पर अतिक्रमणो को हटाने के लिए आज जेसीबी मशीन चलाईं गईं। हाईवे पेट्रोलिंग टीम तथा सदर पुलिस ने इस सम्बन्ध में करीब एक पखवाड़े पूर्व ही दुकानदारों को नोटिस देकर N.H.A.I .की भूमि से टीन शेड , अन्य निर्माण हटाने के निर्देश दिए थे। कई दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाने शुरू कर दिए थे। लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग अतिक्रमण हटाने में रूचि नहीं ले रहे थे। जिस पर मंगलवार को पुलिस तथा Nhai के संयुक्त तत्वावधान में खरवा में दौरा कर बुधवार सुबह तक अतिक्रमण हटाने का आखिरी मौका दिया था।आज सुबह से ही Nhai अधिकारियों की टीम खरवा में मौजूद रही तथा जेसीबी मशीन की मदद से सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू किया।इस दौरान हाईवे पेट्रोलिंग टीम के गणपत सिंह, अशोक शर्मा,साईट इंजिनियर महैंद्र कुमार आदि मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को भी जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाने का कार्य जारी रहेगा।

खरवा : ब्रिज निर्माण के लिए हटाए हाईवे से अतिक्रमण
ram


