घोटाले में सीधे तौर पर शामिल हैं कर्नाटक के CM, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का बड़ा आरोप

ram

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि कर्नाटक में जो कांग्रेस पार्टी की सरकार है उस सरकार में बहुत बड़े-बड़े घोटाले हुए हैं उस दो घोटाले में सीधे-सीधे मुख्यमंत्री शामिल हैं, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सीधे तौर पर MUDA घोटाले में शामिल हैं …और वाल्मीकि घोटाले में भी मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं। इस विषय को लेकर आज दोनों सदनों में मुद्दा उठा लेकिन कांग्रेस ने राज्यसभा में इस पर चर्चा नहीं होने दी और लोकसभा में काफी शोर कर पी.सी. मोहन को रोकने की कोशिश की। इस अर्थ है कि इसमें कांग्रेस पार्टी और उनके हाईकमान भी शामिल है…कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार और घोटाले के लिए जानी जाती है। उन्होंने कुछ लोगों को बचाने के लिए पूरा सदन को न चलाने का निर्णय किया। शोर किया इसका हम खंडन करते हैं।

विधानसभा में हंगामा देखने को मिला
शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की पत्नी पार्वती समेत विभिन्न लोगों को भूमि आवंटित करने में किए गए कथित फर्जीवाड़े के मुद्दे पर चर्चा को लेकर विपक्षी दलों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (सेक्युलर) के लगातार हंगामे के बीच कर्नाटक विधानमंडल के दोनों सदनों की कार्यवाही बृहस्पतिवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई। सत्र 15 जुलाई को शुरू हुआ था और 26 जुलाई को समाप्त होना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *