आम आदमी पार्टी की दिशा और दशा पर कैलाश गहलोत ने उठाए सवाल

ram

आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। दिग्गज नेता कैलाश गहलोत ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने रविवार को अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया। इसी के साथ उन्होंने जीएनसीटीडी के मंत्रिपरिषद से भी इस्तीफा दे दिया। वह दिल्ली सरकार में परिवहन, प्रशासनिक सुधार, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, गृह तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री का पद संभाल रहे थे। केजरीवाल को लिखे अपने पत्र में कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी की दिशा और दशा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपने पत्र में लिखा, ‘आज आम आदमी पार्टी के सामने गंभीर चुनौतियां हैं। अंदरूनी चुनौतियां, उन्हीं मूल्यों के सामने जो हमें AAP में लेकर आए। राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं लोगों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता पर हावी हो गई हैं, जिससे कई वादे अधूरे रह गए हैं। उदाहरण के लिए यमुना को ही लें, जिसे हमने स्वच्छ नदी में बदलने का वादा किया था, लेकिन कभी पूरा नहीं कर पाए। अब यमुना नदी शायद पहले से भी ज़्यादा प्रदूषित हो गई है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *