फलोदी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशेष अभियान के तहत चलाये जा रहे सदस्यता अभियान में भाजपा युवा नेता गजेंद्र जोशी द्वारा अब तक करीब नौ हजार सदस्य बनाते हुए जोधपुर सम्भाग में सबसे अधिक भाजपा सदस्य बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत के समय से ही युवा नेता गजेंद्र जोशी अपनी टीम के साथ शहर के दो स्थानों पर सदस्यता शिविर लगाकर कारीबकर रहे है। इसके अंतर्गत उन्होंने प्रथम सदस्यता अभियान 15 अक्टुम्बर 2024 तक 8 हजार से अधिक सदस्य बना लिए थे और इसके बाद पार्टी द्वारा सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत सदस्यता का द्वितीय अभियान शुरू किया गया जो 21 अक्टुम्बर तक चलेगा। इस दौरान गजेंद्र जोशी द्वारा शहर के नागौर चौराहा ओर शेरानाडा निजी बस स्टैंड पर शिविर लगाकर आमजन को भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनाये जा रहे है। जिसमे उन्होंने अब तक करीब नौ हजार के करीब भाजपा सदस्य बनाये है और अभी भी उनका प्रयास जारी है।

भाजपा सदस्यता अभियान में जोशी ने अब तक नौ हजार सदस्य बनाये
ram