जोधपुर। केन्द्रीय संस्कृति एवम् पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत 10 जुलाई 2025 गुरुवार को जोधपुर प्रवास पर रहेंगे। केन्द्रीय मंत्री शेखावत आज बुधवार रात दिल्ली से मंडोर एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना होकर गुरुवार को सुबह 7.30 बजे जोधपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। जोधपुर प्रवास के दौरान केन्द्रीय मंत्री शेखावत रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के पिताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। शोक सभा में शामिल होंगे।

जोधपुर : केन्द्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत आज जोधपुर प्रवास पर रहेंगे
ram