महाराजा गज सिंह व महारानी हेमलता राज्ये ने सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरी महाराज के सानिध्य में राइका बाग स्थित जुगल जोड़ी बाबा रामदेव मंदिर में ध्वजारोहण किया व पूजा अर्चना की

ram

– सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरी महाराज के सानिध्य में 9 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों का हुआ शुभारंभ
– महाराजा गज सिंह व महारानी हेमलता राज्ये ने यज्ञ में आहुतियां देखकर बाबा रामदेव जी से की मारवाड़ में खुशी की प्रार्थना
जोधपुर। महाराजा गज सिंह व महारानी हेमलता राज्ये ने सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरी महाराज के सानिध्य में राईका बाग स्थित जुगल जोड़ी बाबा रामदेव मंदिर में भादवा सुदी बीज को नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के शुभारंभ के अवसर पर विधिवत्त पूजा अर्चना की एवं ध्वजारोहण किया । सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरी महाराज के निजी सचिव रघुवीर सिंह खारिया ने बताया कि सोमवार को प्रातः 10:30 बजे ध्वजारोहण के साथ ही महायज्ञ का आयोजन हुआ । उन्होंने बताया कि सैनाचार्य के सानिध्य में महाराजा गज सिंह व महारानी हेमलता राज्ये ने महायज्ञ में आहुतियां दी और मारवाड़ की खुशी हाली की बाबा रामदेव जी से प्रार्थना की । इस अवसर पर महाराजा गज सिंह व महारानी हेमलता राज्ये मंदिर में हुई आरती में शरीक हुए। दोनों ने सैनाचार्य का आशीर्वाद लिया। उन्होंने बताया कि सोमवार रात्रि 9 बजे फूल मंडली व भजन संध्या होगी, गुरुवार 28 अगस्त को प्रातः 9:15 बजे से खड़ी सप्ताह का शुभारंभ होगा व बुधवार 3 सितंबर शाम 5:15 बजे खड़ी सप्ताह पूर्ण आरती व शोभायात्रा का आयोजन होगा । इस अवसर पर पूर्व सांसद डॉ नारायण सिंह माणकलाव , पूर्व जेडीए चेयरमैन डॉक्टर महेंद्र राठौड़ , पूर्व जेडीए चेयरमैन राजेंद्र सिंह सोलंकी , बलजीत सिंह चौधरी, श्रीमती माली देवी, सुरेश बुगालिया, छैल सिंह रूपावत ,महावीर सिंह गंठिया, इकबाल खान , राजेंद्र सोनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे जो मंदिर की आरती में शरीक हुए व सैनाचार्य का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर महरानगढ़ बैंड ने सुमधुर स्वर लहरिया बिखेरी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *