जोधपुर : गणपति महोत्सव में महंत रामप्रसाद महाराज ने दिए प्रवचन, भजनों पर झूम उठे क्षेत्रवासी

ram

जोधपुर। शहर के सरस्वती नगर सेक्टर डी सुभाष पार्क में आयोजित किए जा रहे गणपति महोत्सव के तहत रविवार सूरसागर बड़ा रामद्वारा के महंत डॉ रामप्रसाद महाराज द्वारा प्रवचन एवं भजन कीर्तन कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। सरस्वती नगर सेक्टर डी विकास समिति और महिला मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। डॉ रामप्रसाद महाराज ने अपने प्रवचन में गणपति महोत्सव के आयोजन की पृष्ठभूमि पर चर्चा करते हुए रिद्धि-सिद्धि, श्री गणेश स्थापना के महत्व, मनोकामना पूर्ण व आयोजन की सफलता का मंत्र दिया। इस दौरान रामद्वारा सूरसागर संत मंडली और भजन गायक गुलाबदास वैष्णव द्वारा शानदार भजन प्रस्तुत किए गए। प्रारंभ में डॉ रामप्रसाद महाराज का महिला मंडल के साथ स्थानीय पार्षद मीनाक्षी कोठारी द्वारा तिलक एवं पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। महिलाओं द्वारा मंगल गीत एवं गाजे-बाजे के साथ उनकी अगुवानी की गई। विकास समिति अध्यक्ष प्रदीप खावा, महामंत्री जगदीश नाहटा, सचिव अजय अस्थाना, उपाध्यक्ष विष्णु प्रकाश लश्करी, कोषाध्यक्ष बाबूलाल भाटी, आजीवन सदस्य आर सी पटेल, एडवोकेट मगनलाल बिस्सा, कंवरलाल राठी, डॉ जीवनराम बिशनोई हरिओम सिंह चौहान, रविन्द्र सांखला, मनीष जैन, पाबुराम सियाग, डालूराम गौड़, मगराज जैन, हीरालाल राजपुरोहित, भंवरलाल जाणी, मोहनलाल कालिया सहित अन्य ने महंत रामप्रसाद महाराज का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *