जोधपुर : पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत का जोधपुर दौरा – दुख की घड़ी में परिवार से मिले, खामोशी में छिपा संदेश

ram

जोधपुर । पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर पहुंचे। हमेशा हंसमुख और चिर परिचित अंदाज में नजर आने वाले गहलोत इस बार गमगीन चेहरा लिए दिखे। एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं को स्वागत सत्कार करने का मना कर दिया और सीधे दिवंगत लोकेंद्र सिंह चौहान के घर पहुंचे। गहलोत ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में स्वयं को उनके साथ बताया। इसके बाद वे अस्पताल भी पहुंचे और वहां घायलों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने व्यवस्था और प्रशासन को लेकर नाराजगी भी जताई। मीडिया से बातचीत में गहलोत ने अन्य मुद्दों पर टिप्पणी करने से परहेज किया। शाम को कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक सर्किट हाउस में हुई, जिसमें गहलोत ने वरिष्ठ नेताओं से विस्तृत चर्चा की। हालांकि उन्होंने अधिकतर खामोशी बरती, जो राजनीतिक रूप से एक बड़ा संकेत माना जा रहा है। गहलोत का यह दौरा युवाओं नेताओं के लिए भी एक सीख रहा कि राजनीति में जनता के दुख को अपना दुख मानते हुए ही सच्चा संदेश दिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *