जोधपुर। राजस्थान ब्राह्मण महासभा जोधपुर महानगर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रेरणा त्रिवेदी ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष अरुणा गौड़ और राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जोधपुर जिला अध्यक्ष जगदीश गौड़ की अनुशंसा पर सीमा जोशी को कार्यकारी अध्यक्ष, दुर्गा दाधीच को उपाध्यक्ष और चित्रा पुरोहित को मंत्री पद पर मनोनीत किया है। राजस्थान ब्राह्मण महासभा जोधपुर महानगर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रेरणा त्रिवेदी के अनुसार सीमा जोशी, दुर्गा दाधीच और चित्रा पुरोहित की नियुक्ति ब्राह्मण समाज के उत्थान में उनकी रूचि और भावनाओं को देखते हुए की गई है। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से संगठन की गतिविधियों में तेजी आएगी।

जोधपुर : राजस्थान ब्राह्मण महासभा जोधपुर महानगर महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का विस्तार, सीमा जोशी कार्यकारी अध्यक्ष,दुर्गा दाधीच उपाध्यक्ष और चित्रा पुरोहित मंत्री मनोनीत
ram


