जोधपुर।जिला प्रभारी मंत्री एवं शिक्षा (विद्यालयी/संस्कृत) तथा पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर शनिवार मध्यरात्रि जोधपुर के प्रवास पर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार श्री मदन दिलावर शनिवार, 10 जनवरी की मध्यरात्रि 2.00 बजे जोधपुर आगमन करेंगे तथा सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। वे रविवार, 11 जनवरी को प्रातः 10.00 बजे अमारा रिसोर्ट, चौपासनी रोड में आयोजित नववर्ष स्नेह मिलन समारोह-2026 में भाग लेंगे तथा सायं 6.00 बजे ग्राम पंचायत लोरड़ी पिंडत जी, पंचायत समिति मण्डोर में आयोजित रात्रि चौपाल में सहभागिता करेंगे। श्री दिलावर सोमवार, 12 जनवरी को प्रातः 10.00 बजे मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 12.00 बजे राजकीय महिला आईटीआई में आयोजित जिला स्तरीय युवा संबल मेला-2026 में शामिल होंगे। तत्पश्चात दोपहर 2.00 बजे मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में जिला स्तरीय बजट सुझाव संवाद कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
जोधपुर: जिला प्रभारी मंत्री श्री मदन दिलावर का जोधपुर प्रवास कार्यक्रम
ram


