जोधपुर। गायत्री देवी ट्रस्ट के संस्थापक चंद्रशेखर अरोड़ा ने बताया कि उनके पिताजी और 45 सालों से समाज सेवा में सक्रिय जुगल किशोर जी अरोड़ा का कल रात MGH आईसीयू में देहांत हो गया था उनका आज 20 अगस्त 2025 को एम्स अस्पताल जोधपुर में दोपहर को देहदान किया गया देहदान मे जोधपुर के जाने-माने समाजसेवी और भामाशाह उपस्थित थे। उनके सुपुत्र गिरीश अरोड़ा ने बताया की जुगल किशोर जी अरोड़ा पाली जिले में आंखों के ऑपरेशन के लिए जाने जाते थे गायत्री देवी ट्रस्ट के संस्थापक चंद्रशेखर अरोड़ा ने बताया की लगातार हिंदू सेवा मंडल से भी जुड़े हुए रहे हैं और समाज सेवा में अपना पूरा जीवन लगाया है मैं आज जो भी समाज सेवा कर रहा हूं वह उन्हीं के आशीर्वाद और उन्हें की प्रेरणा से कर पाता हूं।

जोधपुर : वरिष्ठ समाजसेवी जुगल किशोरजी अरोड़ा का किया गया देहदान
ram


