जोधपुर : 73 वर्षीय हनुमान सिंह इंदा की पीएचडी पूर्ण, उम्र के इस पड़ाव में डॉक्टरेट की, ये उपलब्धि बनी मिसाल

ram

जोधपुर। शिक्षा प्राप्त करने की कोई उम्र नहीं होती और आदमी ताउम्र ज्ञान अर्जित कर सकता है। इसी बात को साबित करते हुए हनुमान सिंह ने 73 वर्ष की उम्र में पीएचडी कर के एक अनुकरनीय मिसाल पेश की है। मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के डीन एकेडमिक्स डॉ. इमरान खान ने बताया कि विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग से जुड़े शोधकर्ता हनुमान सिंह इंदा की कहानी वास्तव में प्रेरणादायक है। इनके शोध का विषय ‘‘समग्र शिक्षा अभियान: जोधपुर जिले के राजकीय विद्यालयों में कार्यक्रमों की क्रियान्विती-उपलब्धियों पर शोध प्रबन्धन‘‘ रहा। डीन रिसर्च डॉ. मोहम्मद तालेउज्जमा ने बताया कि यूनिवर्सिटी चेयरपर्सन मोहम्मद अतीक ने इन्हें सम्मानित किया। यूनिवर्सिटी प्रेसिडेंट डॉ. जमील काजमी का इनके शोध में विशेष मार्गदर्शन रहा। एज्यूकेशन डिपार्टमेन्ट डीन डॉ. समीना के निर्देशन में इन्होंने शोध कार्य पूरा किया। मिरिंडा कॉलेज ऑफ एज्यूकेशन, बैंग्लूरू की प्रोफेसर डॉ. मनोरमा शर्मा ने इनका वाइवा लिया। पूर्व डीन डॉ. पीयूष शर्मा एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. किशन लाल का खास सहयोग रहा। हनुमान सिंह अर्थशास्त्र व्याख्याता पद पर रहते हुए 41 वर्षो तक सशक्त शिक्षक की सेवाएं देकर सेवानिवृत हुए। खुद अर्थशास्त्र के विद्यार्थी होने के बावजूद भी उन्होंने एज्यूकेशन विषय को अपने शोध के लिए चुना ये बड़ा चुनौतीपूर्ण एवं शिक्षा क्षेत्र के लिए सराहनीय कार्य है। इनसे शिक्षा ग्रहण किये कई विद्यार्थी वर्तमान में उच्च पदों पर कार्य कर रहे है। निवर्सिटी से जुड़े डॉ अशोक भार्गव, डॉ मुमताज, डॉ. फरहा, यूनुस खान पठान, सलमान खान, साबरा कुरैशी सहित सभी फैकल्टी सदस्यों एवं डॉ सिंह की पत्नी मीना कंवर, पुत्री ललिता इंदा, ज्योत्सना इंदा, योगिता इंदा एवं जवाई संदीप सिंह चौहान, गजेन्द्र सिंह सांखला, मनोज सिंह चौहान, समस्त मित्रों एवं परिवारजनों ने डॉक्टरेट की उपाधि हासिल करने पर डॉ सिंह को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *