जोधपुर : 69वीं राज्य स्तरीय बैडमिंटन 17 वर्ष छात्र-छात्रा जोधपुर बना चैंपियन

ram

जोधपुर। 69 वी राज्यस्तरीय 17 वर्षीय आयु वर्ग बैडमिंटन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय महामंदिर के तत्वाधान में शाला कीड़ा संगम गौशाला मैदान के इनडोर हाल में दिनांक 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक हुआ जोधपुर टीम कोच अनिल चौधरी व शेर सिंह ने बताया कि 17 वर्षीय छात्र-छात्रा वर्ग में प्रतियोगिता के टीम इवेंट में चैंपियन रहा। छात्र टीम के खिलाड़ी यश सोनी रेहान, फरहान, मानस ,अभिषेक वहीं छात्रा वर्ग में मोक्षिता, सोनाक्षी, ऐश्वर्या रिद्धिमा, पलक थे जोधपुर बैडमिंटन में राज्य चैंपियन बनने पर शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हापु राम चौधरी उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा सुमित्रा पवार दलाधिपति देवेंद्र चौधरी, सीता सीरवी, दीपिका व राष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन खिलाड़ी रहे राज सारस्वत व संयोजक चंद्रशेखर दवे ने खिलाड़ियों को बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *