जोधपुर। सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीमा सुरक्षा बल, जोधपुर में नव आरक्षकों के बैच संख्या 262, 263, की दीक्षान्त परेड समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया, जिसमें कुल 385 नव-आरक्षकों ने भारतीय संविधान के प्रति कर्त्तव्यनिष्ठ होकर, देश की एकता एवं अखंडता को कायम रखने की शपथ ली व स्वंय को देश के लिए समर्पित किया। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि श्री अनीश प्रसाद, भा०पु०सेवा महानिरीक्षक आईसीटी (आईजी-आईसीटी) सूचना और संचार प्रौद्योगिकी निदेशालय बल मुख्यालय, सीमा सुरक्षा बल, जिन्होंने भव्य परेड का निरीक्षण किया तथा परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि ने नव-आरक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि सीमा सुरक्षा बल में शामिल होकर आपने चुनौतियों से लड़ने का साहसिक निर्णय लिया है। आप निष्ठा और ईमानदारी से सौंपे गये कार्यों को पूरा करते हुए, आम नागरिक के साथ हमेशा अच्छा व्यवहार कर मानव अधिकारों का सर्वोच्च सम्मान और बल की गरिमा को सदा अक्षुण्ण बनाए रखेंगे। जैसा कि आप सभी जानते हैं, कि, गत वर्ष मई माह में चलाये गये ऑपरेशन सिंदूर में, सीमा सुरक्षा बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है जिसमे हमने पाकिस्तान के हमलों का माकूल जवाब दिया तथा आतकंवादी ठिकानों को नष्ट करते हुए पाकिस्तानी चौकियों पर सटीक हमलों को अंजाम दिया। ऑपरेशन सिंदूर में बीएसएफ ने पाकिस्तान प्रायोजित पहलगाम आंतकी हमले का प्रतिशोध लेते हुए दुश्मन की 118 से अधिक चौकियो को ध्वस्त तथा उसकी पूरी निगराणी प्रणाली को नष्ट कर दिया। समादेष्टा सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीमा सुरक्षा बल, जोधपुर (राजस्थान) श्री अजय कुमार शुक्ला, ने अपने उद्बोधन में बताया कि इन नव-आरक्षकों को 44 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के दौरान, शारीरिक प्रशिक्षण, ड्रिल, शस्त्र संचालन, युद्ध कौशल, सीमा सुरक्षा एवं निगरानी, आपदा प्रबंधन, साईबर सुरक्षा, विधि, योग, मानव व्यवहार व मानवाधिकार इत्यादि विषयों में प्रशिक्षित किया गया है। साथ ही इनके व्यक्तित्व को उभारने व संवारने के लिए, प्रशिक्षकों ने, प्रत्येक नवआरक्षक पर कड़ी मेहनत की है। हम आपकों भरोसा दिलाना चाहते है कि इन कर्मठ, अनुशासित और ईमानदार सीमा प्रहरियों के हाथों में हमारे देश कि सीमायें सदैव सुरक्षित है और, रहेगी। समारोह में मुख्य अतिथि महोदय ने भव्य परेड के लिए सहायक प्रशिक्षण केन्द्र के महानिरीक्षक श्री एम. एल. गर्ग व सभी ट्रेनिंग टीम को बधाई दी और सभी नव-आरक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नवआरक्षकों के माता पिता व अभिभावक भी परेड में शामिल हुऐ व अपने बेटो के तन पर सीमा सुरक्षा बल की वर्दी देख कर सभी माता पिता एवं परिजन गौरान्वित हो गए। प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ठ प्रर्दशन के लिए बैच संख्या 262 के नव आरक्षक हृदयनंद बारिक, बैच संख्या 263 के नव-आरक्षक हिमांशु, को अपने-अपने बैच में ओवर ऑल प्रथम स्थान हासिल करने पर स्वर्ण पदक से अलंकृत किया गया। बैच संख्या 262 के नव-आरक्षक बिकाश मेहर ने भव्य परेड का नेतृत्व किया व बेस्ट इन ड्रिल का पदक प्राप्त किया।

जोधपुर: सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीमा सुरक्षा बल जोधपुर के 385 नव आरक्षक देश की सेवा में समर्पित
ram


