मुंबई। अभिनेत्री शबाना आजमी इन दिनों परिवार के साथ विदेश में छुट्टियां मना रही हैं, उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर लेटेस्ट तस्वीर शेयर की, जिसमें उनके पति जावेद और फरहान नजर आए। इसमें पिता-पुत्र आइसक्रीम का लुत्फ उठाते देखे जा सकते हैं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर पति जावेद अख्तर और बेटे फरहान अख्तर की आइसक्रीम खाते हुए एक कैंडिड तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वे दोनों आइसक्रीम पार्लर में बैठकर आइसक्रीम का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसको कैप्शन दिया, “पापा और बेटे एक छोटे से आइसक्रीम पार्लर में आइसक्रीम का आनंद ले रहे हैं। छुट्टियों में सभी तरह की छूट है।” फरहान अख्तर और हनी ईरानी के बेटे हैं। हनी ईरानी से उन्हें दो बच्चे- जोया और फरहान हैं। शबाना आजमी ने जावेद अख्तर से 1984 में शादी की थी। अभिनेत्री अक्सर सोशल मीडिया पर फरहान अख्तर के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। पिछले महीने, शबाना आजमी ने अपने ‘मैड गर्ल्स ग्रुप’ की एक खूबसूरत झलक शेयर की थी, जो फरहान अख्तर के अचानक आने से और भी यादगार बन गई। तस्वीर में, दिग्गज अभिनेत्री अपनी करीबी दोस्तों दिव्या दत्ता, शहाना गोस्वामी और संध्या मृदुल के साथ पोज देती नजर आ रही थीं। फरहान भी शबाना के साथ खड़े होकर इस ग्रुप में शामिल हुए।
आइसक्रीम का लुत्फ उठाते दिखे जावेद और फरहान, शबाना बोलीं- छुट्टियों में सब चलता है
ram


