जैसलमेर: उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा बना जनकल्याण का आधार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में जैसलमेर में चला जनसेवा और जनसहभागिता का व्यापक अभियान

ram

जैसलमेर। प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा जनहित में चलाए गए वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा ने जैसलमेर जिले में जन-जन तक पहुँच कर समस्याओं के समाधान एवं प्राकृतिक संरक्षण के क्षेत्र में नई मिसाल पेश की है। जिला कलक्टर प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में प्रशासन एवं संबंधित विभागों ने इन दोनों अभियानों को पूर्ण समर्पण, कार्यकुशलता और संवेदनशीलता के साथ धरातल पर उतारते हुए उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान जल है तो कल है की भावना को साकार करता अभियान राज्य सरकार की मंशानुसार जैसलमेर जिले में पारंपरिक जल स्रोतों की साफ-सफाई, पुनर्भरण और संरक्षण का कार्य युद्धस्तर पर किया गया। इस अभियान में न केवल प्रशासन बल्कि आमजन, स्कूली छात्र, सामाजिक संस्थाएं एवं जनप्रतिनिधियों की भी सक्रिय भागीदारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *