जयपुर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सच बेधडक दैनिक समाचार पत्र के कार्यकारी सम्पादक पंकज सोनी को उनकी माता के निधन पर ढांढस बंधाया और संवेदना व्यक्त की। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने पंकज सोनी की माता धारा सोनी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। देवनानी ने कहा कि धारा सोनी का जीवन सादगी, सेवा, त्याग और संस्कारों से परिपूर्ण था। जीवन के साथ मृत्यु शाश्वत सत्य है। प्रत्येक मनुष्य को ऐसी स्थिति में दु:खद पलों से गुजरना होता है। देवनानी ने दिवंगत की आत्म शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
जयपुर: वासुदेव देवनानी ने धारा सोनी को दी श्रद्धांजलि
ram


