जयपुर: रंगीलो सावन महोत्सव में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की गरिमामयी उपस्थिति महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक समरसता का अद्भुत संगम

ram

जयपुर। राजधानी जयपुर के मालवीय नगर स्थित अणुविभा केंद्र में आज भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित रंगीलो सावन महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी रहीं। सावन मास के इस पावन अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने माताओं-बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, श्रावण मास भारतीय संस्कृति में भक्ति, उत्सव और पर्यावरण चेतना का प्रतीक है। ऐसे आयोजन नारी सृजन शक्ति को सम्मानित करते हैं और सामाजिक सौहार्द की भावना को सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम में उन्होंने राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी दी।जनसमुदाय से इनका अधिकतम लाभ उठाने की अपील भी की। डबल इंजन की सरकार महिलाओं को दे रही है प्रमुखता,उपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा -प्रदेश में अब डबल इंजन की सरकार है जो महिलाओं को हर स्तर पर प्रमुखता दे रही है। गाँव-ढाणी तक योजनाओं को पहुँचाने में महिलाओं की बड़ी भागीदारी है। पिछले पांच वर्षों में राजस्थान में महिलाओं की स्थिति चिंताजनक थी, लेकिन अब हालात तेजी से बदल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को आरक्षण और सहभागिता का अधिकार मिला है।उन्होंने यह भी कहा कि महिलाएं ही हमारी सांस्कृतिक विरासत की वाहक हैं, और पर्वों एवं उत्सवों के माध्यम से हमारी आने वाली पीढ़ियों में संस्कार विकसित होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *