जयपुर। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने तीज महोत्सव – 2025 के अवसर पर राजधानी जयपुर स्थित पोंड्रिक पार्क, तालकटोरा में क्राफ्ट एंड फूड मेले का रविवार को शुभारम्भ किया। दिया कुमारी के साथ जयपुर सांसद मंजू शर्मा, विधायक बालमुकुंद आचार्य एवं कार्यक्रम में पधारे सभी लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आकशवाणी के द्वारा प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण भी सुना।दिया कुमारी ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। दिया कुमारी ने तीज पर प्रदेश की महिला शक्ति को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। पूरे राज्य में तीज का त्यौहार बहुत धूम धाम से मनाया जाता है। इस बार तीज का त्यौहार अधिक भव्यता से मनाया जा रहा है। जिसमें तीज माता की सवारी, महिलाओं के लिए पोंड्रिक पार्क में क्राफ्ट एंड फूड मेले का आयोजन, छोटी चौपड़ पर तीज माता की महाआरती भी बड़े आकर्षण हैं। दिया कुमारी ने बताया कि इस बार तीज महोत्सव में महा आरती का आयोजन पहली बार किया जा रहा है, जिसमें राज्यपाल और मुख्यमंत्री की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जयपुर परकोटा के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। दिया कुमारी ने क्राफ्ट मेले में कहा कि इस रंग-बिरंगे आयोजन में राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकनृत्य, व्यंजन और हस्तशिल्प की झलक देखने को मिल रही है।
जयपुर: तीज महोत्सव की धूम: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया क्राफ्ट एंड फूड मेले का उद्घाटन —महिला सशक्तिकरण, लोक संस्कृति और परंपराओं का अद्भुत संगम है क्राफ्ट मेला
					ram				
			
			
 

