जयपुर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के बजाज नगर स्थित राज्य मुख्यालय के सभागार में राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक स्टेट चीफ कमिश्नर निरंजन आर्य आई.ए.एस.(से.नि.) की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें संगठन के स्टेट कमिश्नर महेन्द्र कुमार पारख आईएएस(सेनि.), डाॅ. अखिल शुक्ला, आर.पी. सिंह आईपीएस(सेनि.), हेमन्त जाखड़, स्टेट ट्रेजरार ललित वर्मा, राज्य सचिव डाॅ. पी.सी. जैन सहित लगभग 25 सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। स्काउट प्रार्थना के साथ प्रारम्भ बैठक में सर्वप्रथम राज्य सचिव डाॅ. पी.सी. जैन द्वारा पिछली बैठक की अनुपालना रिपोर्ट एवं ललित वर्मा द्वारा वित्त समिति की भिशंसाओं को सदन के समक्ष रखा गया। पूरणसिंह ने वार्षिक उपलब्धियों से अवगत कराया तथा बन्नालाल ने अवार्ड कमेटी के निर्णय स्वीकृति हेतु सदन के पटल पर रखे। इन सभी पर विचार-विमर्श उपरान्त निर्णय लिये गये। बैठक के दौरान प्राप्त सुझावों पर निर्णय लेते हुए स्टेट चीफ कमिश्नर निरंजन आर्य ने प्रदेश स्तर पर साइकिल रैली निकालने, विद्यालयों को पंजीकृत करने एवं राजस्थान स्काउटिंग के विजन 2034 को अन्तिम रूप प्रदान करने हेतु समिति गठित कर अन्तिम रूप प्रदान करने के निर्देश प्रदान किये। बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने भी अनेक प्रकार के विचार व्यक्त किए। अन्त में सभी उपस्थित सदस्यों एवं पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापन पश्चात बैठक की कार्यवाही राष्ट्रगान के साथ समाप्त हुई।

जयपुर:निरंजन आर्य की अध्यक्षता में राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक का आयोजन
ram


