जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की भावना से जन कल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है। राज्य की जनता को पारदर्शी और जवाबदेही सुशासन देने की दिशा में मुख्यमंत्री द्वारा नियमित रूप से जनसुनवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री की इस पहल से जनता की समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही हो रहा है और उन्हें त्वरित राहत मिल रही है। मुख्यमंत्री शर्मा हर सोमवार मुख्यमंत्री निवास पर जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और परिवेदनाएं सुनते हैं और संबंधित विभागों को तत्काल समस्याओं के समाधान हेतु निर्देशित करते हैं। इससे प्रशासनिक तंत्र में संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान की परंपरा विकसित हुई है। ऐसा ही एक उदाहरण बाड़मेर जिले के शहीद उगम सिंह की वीरांगना मती किरण कंवर का है, जिनको मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर बड़ी राहत मिली। उनकी पुत्री सु ज्योति राठौड़ को शहीद आश्रित कोटे से केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड बाड़मेर में निरीक्षक गे्रड द्वितीय के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई। इसी प्रकार अलवर जिले की मती सुनीता सैनी मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में पंजीकरण न हो पाने के कारण अपने पुत्र रिनित का अपेंडिक्स का इलाज नहीं करवा पा रही थी। जनसुनवाई के दौरान उनकी समस्या सामने आने पर मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अधिकारियों को तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए और सुनीता के पुत्र का इलाज मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत हो पाया। एक अन्य प्रकरण में जोधपुर जिले की दिव्यांग मती संजू ने जब आवागमन में होने वाली परेशानी से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अवगत कराया तो, उन्होंने जिला कलक्टर को तत्काल निर्देशित कर मती संजू को स्कूटी उपलब्ध करवायी। अब दिव्यांग महिला की राह सुगम हो गई है। उपरोक्त प्रकरण तो उदाहरण मात्र हैं। मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचने वाले ऐसे हजारों लोगों के चहरे पर वापस लौटते समय मुस्कान नजर आती है, क्योंकि उनकी समस्या का मौके पर ही समाधान हो जाता है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का प्रदेशवासियों से सीधा जुड़ाव पंडित दीनदयाल के एकात्म मानववाद के सिद्धांत को परीलक्षित करने के साथ ही जनकल्याण की सोच को भी दर्शाता है।

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री निवास पर नियमित जनसुनवाई, लोगों की समस्याओं का हो रहा तत्काल समाधान, सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की भावना हो रही साकार
ram