जयपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का जयपुर आगमन – राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

ram

जयपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को एक दिवसीय यात्रा पर जयपुर पहुंची। जयपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रपति महोदया का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्रीगण दिया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा, राज्यसभा सांसद श्री मदन राठौड़, मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा, लेफ्टिनेंट जनरल एच.एस. वंद्रा, एवीएम एम. बंदोपाध्याय , जयपुर पुलिस आयुक्त श्री सचिन मित्तल, जिला कलेक्टर जयपुर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *