जयपुर पुलिस कमिश्नर शनिवार को एसीपी कार्यालय झोटवाड़ा पर करेंगे जनसुनवाई, झोटवाड़ा,करधनी,खोराबीसल,कालवाड़ एवं मुरलीपुरा थानों के परिवादियों की होगी जनसुनवाई

ram

जयपुर। आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय कायम एवं शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल 14 फरवरी (शनिवार) को दोपहर 12 से 2 बजे तक सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) कार्यालय झोटवाड़ा में उपस्थित रह कर जनसुनवाई करेंगे। इस दौरान झोटवाड़ा सर्किल के पुलिस थाने झोटवाड़ा,करधनी,खोराबीसल, कालवाड़ एवं मुरलीपुरा क्षेत्र के परिवादियों की जनसुनवाई की जावेगी।
जनसुनवाई का उद्देश्य संबंधित क्षेत्र के परिवादियों की समस्याओं का तुरंत निस्तारण करते हुए आमजन को राहत पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *