जयपुर। झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र को बेहतर यातायात सुविधा और सुगम आवागमन की दिशा में दो बड़ी सौगातें मिलने जा रही हैं। यह पहल कैबिनेट मंत्री और झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के अथक प्रयासों का परिणाम है। 24 जुलाई 2025 को एक सर्वे टीम ने दोनों प्रस्तावित स्थलों का गहन निरीक्षण किया, जिससे इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं के धरातल पर उतरने की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ा है। पहला निरीक्षण बिंदायका हॉल्ट रेलवे स्टेशन के पास प्रस्तावित अंडरपास निर्माण स्थल पर हुआ। इस बहुप्रतीक्षित परियोजना से क्षेत्रवासियों को लंबे समय से रेलवे फाटक पर लगने वाले भीषण जाम से बड़ी राहत मिलेगी। इसके निर्माण से आवागमन अधिक सुरक्षित और तेज़ हो सकेगा, जिससे दैनिक यात्रियों का बहुमूल्य समय बचेगा और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी। दूसरा महत्वपूर्ण निरीक्षण हाथोज-सिरसी लिंक रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज को लेकर हुआ।
जयपुर: झोटवाड़ा को मिली दोहरी सौगात : राज्यवर्धन राठौड़ की पहल से अंडरपास और आरओबी निर्माण का सर्वे पूरा
ram


