जयपुर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार गिरदावर सर्किल काजीपुरा मे ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन किया गया जिसमें अग्रिम दलों का गठन किया गया जिनके द्वारा कृषि विभाग से सम्बन्धित सभी संचालित योजनाओं का लाभ आम किसानों को दिये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसमें प्रार्थी श्री दूलीचन्द पुत्र श्री रामचन्द्र कुमावत निवासी काजीपुरा ने कृषि विभाग में कृषि यन्त्र हेतु आवेदन किया था। शिविर में माननीय उपखण्ड अधिकारी श्री ऋषिराज कपिल पर्यवेक्षण अधिकारी नयाब तहसीलदार सांभरलेक शिविर प्रभारी श्री लक्ष्मीनारायण व सह प्रभारी सहायक कृषि अधिकारी के समक्ष परिवेदना रखी जिस पर सम्बन्धित कृषि अधिकारी श्रीमती हंसा गुर्जर कृषि पर्यवेक्षक श्रीमती रजना चैधरी को निर्देश दिये जिस सम्बन्धित अधिकारियों ने कार्यवाही करते हुये आवेदन स्वीकृत किया। जिस पर उक्त किसान ने अवगत कराया कि कृषि यन्त्र मिलने से कृषि कार्यो में बहुत सहायता प्राप्त होगी और घर पर खुशियां आएंगी। इस कारण उपस्थित सभी किसानों ने खुशी व्यक्त करते हुए इस प्रकार के शिविरो का आयोजन करने पर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया।

जयपुर: कृषि यन्त्र मिलने पर कृषक दूलीचन्द के घर आई खुशी
ram


